पचाला में किसान की सर्प दंश से मौत, पत्नी एवं दो छोटी बेटियों का टुटा सहारा


टोंक| उनियारा उपखण्ड अलीगढ़ तहसील क्षेत्र के पचाला में 4 दिसंबर की शाम एक अत्यंत हृदय विदारक घटना हुई है। खेत में सरसों की सिंचाई के दौरान सर्पदंश के कारण युवा किसान जगदीश महावर 27 वर्ष की दुखद मृत्यु हो गई। उनके दिवंगत पिता का नाम परमानंद महावर था।
शाम 4 बजे सरसों को पानी लगाते समय हादसा यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा 4 दिसंबर को शाम लगभग 4:00 बजे हुआ, जब जगदीश अपने खेत में सरसों की फसल को पानी पिला रहे थे। उसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया।परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर पहुँचाया। हालांकि, जहर के तेज़ी से फैलने के कारण डॉक्टरों के सभी प्रयास विफल रहे और जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया।
असहाय परिवार के लिए मदद की गुहार जगदीश की मृत्यु से उनके घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके माता-पिता पहले ही गुजर चुके थे,और अब परिवार में केवल उनकी पत्नी और उनकी दो छोटी-छोटी बेटियाँ ही बची हैं। जगदीश परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। इस गंभीर संकट की घड़ी में,पूर्व सरपंच बद्रीलाल भारतीय एवं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस असहाय परिवार को तुरंत सरकारी सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उनकी पत्नी और बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now