प्रशान्त मेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष बने, सभी को साथ लेकर चलने का किया वादा

Support us By Sharing

प्रशान्त मेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष बने, सभी को साथ लेकर चलने का किया वादा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भीलवाड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर युवा नेता प्रशांत मेवाड़ा को नियुक्त कर दिया है। मेवाड़ा की नियुक्ति से संगठन के लोगों ने स्वागत किया है। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली से भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की नाराजगी तथा उनका कार्यकाल पूरा होने के कारण उनको हटाकर मेवाड़ा को नियुक्त किया है। अपने जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का पत्र जारी होने के बाद प्रशांत मेवाड़ा सांवरिया सेठ के दर्शन कर आर्शिवाद प्राप्त करने पहुंचे।

42 वर्षीय नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता होने के कारण सभी वर्गो के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करके 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार व 24 में केंद्र में भाजपा की सरकार के जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। भाजपा की रीति नीति को घर घर तक पहुंचा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करके कार्य किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वो किसी भी गुट से नहीं है। भाजपा के चिन्ह के साथ सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करके कार्य करेगें।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा 2007 से 2008 तक यू आई टी भीलवाड़ा में ट्रस्टी रह चुके है। 2008 से 2010 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, 2011 से 2014 तक भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रह चुके है। 2014 से 2016 तक भाजपा जिला महामंत्री, 2018 से 2021 तक केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा भाजपा, 2019 लोकसभा चुनाव में सह संयोजक भाजपा, 2019 से 2020 तक भाजपा जिला महामंत्री, अगस्त 2021 से उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक के रूप में पूर्ण सक्रिय होकर लगातार भाजपा संगठन की रीति नीति के अनुसार पिछले कई वर्षों से संगठन में विभिन्न दायित्व को निभाते हुए कार्य कर रहे है।
नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा 42 वर्ष के है। इनका जन्म 4 नवंबर 1981 को हुआ। शिक्षा स्नातक राजनीतिक विज्ञान में की। व्यवसाय टाइल्स निर्माता है, अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!