अभाविप सवाई माधोपुर विभाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक फेरबदल; बादल घुणावत गंगापुर सिटी, तरुण मीणा वजीरपुर के संयोजक


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सवाई माधोपुर विभाग का दो दिवसीय महत्वपूर्ण अभ्यास वर्ग 13 व 14 दिसंबर को संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा करना था।
विभाग प्रमुख जगदीश मीणा ने अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन, संगठन विस्तार की दृष्टि से दो महत्वपूर्ण तहसील संयोजकों की घोषणा की।
घोषणा के अनुसार:
बादल घुणावत को गंगापुर सिटी तहसील का नया तहसील संयोजक नियुक्त किया गया है।
तरुण मीणा को वजीरपुर तहसील की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए वहां का तहसील संयोजक बनाया गया है।
विभाग प्रमुख जगदीश मीणा ने नवनियुक्त संयोजकों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपनी नई भूमिकाओं में संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे, छात्र-छात्राओं के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे और परिषद की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सोनवाल, नगर सह मंत्री गौरव शाक्य, शौरव मीणा, अमन चौधरी, अभिषेक मीणा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रांत कार्यकारणी सदस्य अभिषेक सोनवाल ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन के और मजबूत होने की आशा जताई।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now