सूरौठ: जिंदगी और मौत से जूझ रहे घायल गोवंश के लिए मसीहा बनी पशु चिकित्सा टीम, मौके पर पहुंचकर किया उपचार


सब्जी मंडी के पास खेत में तड़प रहा था पैर टूटा हुआ लावारिस गोवंश, सूचना मिलते ही डॉक्टरों ने दी राहत

सूरौठ (प्रमोद तिवारी): कस्बे में बुधवार को मानवता की एक मिसाल देखने को मिली, जहाँ जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे एक लावारिस गोवंश को पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने समय पर उपचार देकर राहत पहुंचाई।

खेत में तड़प रहा था गोवंश मिली जानकारी के अनुसार, सूरौठ कस्बे की सब्जी मंडी के पास एक खेत में एक लावारिस गोवंश गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। गोवंश का पैर टूटा होने के कारण वह दर्द से तड़प रहा था और चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई जैसे ही इस घायल गोवंश की सूचना पशु चिकित्सालय को मिली, राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय सूरौठ के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील गोयल ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर टीम के सदस्य पशुधन सहायक जितेन्द्र कुमार और मोहित कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर ही गोवंश के टूटे हुए पैर का प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक दवाइयां दीं। स्थानीय ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now