सीबीएसई 12वीं साइंस में नदबई के उपकार सिंह राणा ने गाड़े झंडे, 97.4% अंकों के साथ किया नाम रोशन


फिजिक्स और बायोलॉजी में हासिल किए 99 अंक; रोजाना 6-7 घंटे की नियमित पढ़ाई से मिली बड़ी सफलता

नदबई (आवाज आपकी न्यूज)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में भरतपुर जिले के नदबई निवासी छात्र उपकार सिंह राणा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साइंस वर्ग में उपकार ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

फिजिक्स और बायोलॉजी में अटूट पकड़ उपकार के परीक्षा परिणाम की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने फिजिक्स और बायोलॉजी जैसे कठिन विषयों में 100 में से 99-99 अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उपकार के घर और परिचितों के बीच जश्न का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सफलता का मंत्र: अनुशासन और कड़ी मेहनत अपनी सफलता का श्रेय उपकार ने नियमित पढ़ाई और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि वे स्कूल के बाद रोजाना 6 से 7 घंटे तक सेल्फ स्टडी करते थे। छुट्टियों के दिनों में वे अपनी पढ़ाई का समय बढ़ाकर 10 घंटे तक कर देते थे। उपकार के अनुसार, अनुशासन और विषयों पर निरंतर ध्यान देने से ही यह मुकाम हासिल हुआ है।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now