नदबई: अवैध देशी शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, 13 पेटी शराब बरामद कर भेजा जेल


प्रशिक्षु आईपीएस एमएन भरत के नेतृत्व में भदीरा गांव में बड़ी कार्रवाई; आरोपी सुभाष जाट पुलिस शिकंजे में

नदबई (आवाज आपकी न्यूज)। अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशिक्षु आईपीएस एमएन भरत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नदबई क्षेत्र के गांव भदीरा में दबिश देकर एक युवक को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भदीरा निवासी सुभाष जाट (पुत्र मिश्रीलाल) अपने गांव में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही गठित टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 13 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 624 पब्बा) बरामद की गई।

आरोपी को भेजा गया जेल पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी सुभाष जाट को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now