हन्तरा गांव में कच्ची ईंटें ढोने के दौरान हुआ हादसा; लखनपुर निवासी प्रेमसिंह बघेला के रूप में हुई मृतक की पहचान
नदबई (आवाज आपकी न्यूज)। लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव हन्तरा स्थित एक ईंट भट्टा पर बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से कच्ची ईंटें ले जाने के दौरान एक युवक असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिसके बाद ट्रैक्टर का टायर ऊपर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
श्रमिकों में मचा हड़कंप मृतक की पहचान लखनपुर निवासी प्रेमसिंह बघेला (पुत्र हरीसिंह बघेला) के रूप में हुई है, जो भट्टे पर मजदूरी का कार्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद ईंट भट्टे पर काम कर रहे अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने नदबई जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान गिरदावर अनोज कुमार और पटवारी मनीषा मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan