मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के पर भाजपाइयों ने गोशाला में गौमाताओं का पूजन किया


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। राजस्थान के कर्मठ, ऊर्जावान और जनसेवा के प्रति समर्पित माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपाइयों द्वारा श्री गोपाल गोशाला पहुंचकर गौमाताओं का पूजन कर हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर मनाया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने गोशाला में हवन पूजन कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला महामंत्री विनोद अटल, पार्षद ओमी कटारिया, गोविंद पाराशर, रामभरोसी वैष्णव,राधा दीक्षित सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गोशाला के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सभापति ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के सशक्त, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने हर कार्यकर्ता पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आपके साथ खड़ा है। प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now