कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर निकाला पैदल जुलूस व किया प्रदर्शन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 141 वें कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का किया आयोजन

नदबई-में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर प्रदर्शन कर पैदल जुलूस निकाला। उनका कहना था कि केंद्र और राज्य की सरकारें खनन को बढ़ावा देकर अरावली को नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन और प्रदेश की पहचान दोनों खतरे में हैं।

इस आंदोलन का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में ‘अरावली बचाओ जन-आंदोलन’ के तहत किया। नदबई तहसील गेट से शुरू हुआ पैदल मार्च गांधी पार्क नगरपालिका तक गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने अरावली की सुरक्षा की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

पीसीसी सचिव प्रशांत उपाध्याय ने कहा कि, अरावली सिर्फ राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं है, बल्कि यह रेगिस्तान के बढ़ते विस्तार को रोकने, धूलभरी आंधियों से बचाव और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी बेहद अहम है। इसके अलावा, पर्वतमाला पर कई पुराने देवालय भी हैं, जो इसे आस्था का केंद्र बनाते हैं।

साथ ही कहा कि, देश और प्रदेश की जनता को अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जरूरत है। चाहे सड़कों पर हो, संसद में हो या विधानसभा में, कांग्रेस हर जगह जनता के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर मंडल, हर ब्लॉक और हर बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करें और अरावली पर्वत को बचाने के अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों।

यह भी पढ़ें :  नववर्ष 2026 का ज्योतिषीय संदेश- सूर्यदेव की ऊर्जा से उन्नति के संकेत, महंगाई में राहत की उम्मीद

कांग्रेसियों ने मनरेगा और रोजगार को लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किया। उन्होंने सरकार से रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और खनन जैसी समस्याओं पर ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 141 कांग्रेस स्थापना दिवस पर गांधी जी की प्रतिमा पर माला ब पुष्प गुच्छ चढ़ा कर संगोष्ठी आयोजित की गई।

इस दौरान शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाव चौधरी, मदनलाल बिहारिया, तेजपाल, पुष्पेंद्र करीली, लखन करीली, बलदेव करीली, रामेश्वर दयाल, महेंद्र मीणा, मनीष कटारा, प्रभाती लाल सैनी, हीरा सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now