शिक्षक संघ (सियाराम) का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 2 व 3 जनवरी को जयपुर में होगा आयोजित


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर की कार्यकारिणी, उप शाखा वजीरपुर, बामनवास, गंगापुर की समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग सुरेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि शिक्षक संघ (सियाराम) का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन दो और तीन जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांधीनगर जयपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें निम्न विषयों पर शिक्षा में गुणात्मक सुधार, बालकों में चरित्र निर्माण,स्थाई व पारदर्शी स्थानांतर नीति, तृतीय वेतन श्रेणी श्रृंखला के शिक्षकों के स्थानांतरण, सभी शिक्षक संवंर्गो की डीपीसी,पीईईओ पर बढ़ता कार्यभार,शिक्षक समानीकरण,शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों का बढ़ता दबाव एवं अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श होगा तथा साथ ही राज्य सरकार को शिक्षकों की मांग के लिए कार्य योजना बनाकर उचित कार्यवाही की जाएगी। इन दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन में आवास एवं खाने-पीने की व्यवस्था सभी शिक्षक बंधुओं के लिए निशुल्क रहेगी।
हनुमान प्रसाद शर्मा का आज सेवानिवृत्ति दिवस के अवसर पर सभा अध्यक्ष गोपाल लाल गुप्ता, रामबाबू शर्मा, नरेश सिसोदिया ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हनुमान प्रसाद शर्मा का जीवन अत्यंत ही सरल रहा एवं शिक्षा के प्रति हमेशा समर्पित रहे है । इन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को पूर्ण लगन से अपनी सेवा दी है।
प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में लगभग 100 शिक्षक बंधुओ ने अपनी सहमति दी तथा सभी गंगापुर से प्राप्त: 6:00 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।
इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा, सोहन लाल गुप्ता, गोपाल लाल गुप्ता, गिरीश कुमार गर्ग, नरेश सिसोदिया, शिवचरण मीणा, श्रीजेश गुर्जर, सत्य प्रकाश गर्ग, फिरोज खान,कैलाश चंद शर्मा, महेश चंद जैन, जगदीश नारायण मिश्र, रामबाबू शर्मा, चंद्रप्रकाश गर्ग शिक्षा में मंथन के लिए (सियाराम) संघ के प्रांतीय सम्मेलन में सैकड़ो शिक्षक जाएंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now