भरत पटौत बने कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष


12 जनवरी को 2 हजार कर्मचारी जयपुर जाएंगे

बांसवाड़ा| अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की जिला साधारण सभा में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी प्रधानचार्य बापूलाल गर्ग ने बताया कि सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के भरत पटौत को मनोनीत किया गया।कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष आयुर्वेद नर्सेज संघ के विजेन्द्र परमार व महिला उपाध्यक्ष एएनएम संघ की आशा पाटीदार, जिला मंत्री मनोजसिंह परमार, संयुक्त मंत्री कृषि पर्यवेक्षक संघ के राजेश परमार, कोषाध्यक्ष शिक्षक संघ शेखावत के राजकुमार यादव, संगठन मंत्री पटवार संघ के संजय निनामा, प्रचार मंत्री शारीरिक शिक्षक संघ के राजेन्द्र गरासिया, विधि मंत्री चिराग पंचाल, खेल व सांस्कृतिक मंत्री धन्नालाल खांट तथा जिला महासमिति सदस्य रविन्द्र बामनिया, संदीप निनामा, अरुण डामोर, प्रभुलाल निनामा, हरीश मईड़ा, भंवरसिंह सिसोदिया, विनोद मईड़ा, कविराजसिंह चौधरी, चन्द्रवीरसिंह मकवाना, कंकु खांट, राकेश देवदा, अभयसिंह चौहान, पर्वतसिंह डामोर को बनाया गया। संगठन के जिला संयोजक विनोद पानेरी ने बताया कि सभा मे कर्मचारी हितों के मुद्दों में पदोन्नति विसंगतियां, वेतन अनियमितता, संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण सहित 11 सूत्री पर चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में टीएसपी कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार, शिक्षक संघ शेखावत के योगेश खांट ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर 12 जनवरी को जयपुर में महासंघ की ओर से प्रस्तावित महारैली में जिले से 2 हजार कर्मचारियों को ले जाने पर योजना बनाई गई। विभिन्न घटक संगठनों ने महासंघ में आस्था व्यक्त करते हुए कार्यक्रमों में सहयोग का संकल्प लिया। संचालन विनोद पानेरी ने किया।आभार संजय ने व्यक्त किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now