गायरी समाज टूर्नामेंट, उद्घाटन मैच गोरडी एवं चुंडा देलवाड़ा ने जीता


कुशलगढ़| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घलकिया में आज गायरी समाज का जिलास्तर टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ जिसमें उद्घाटन मैच में वॉलीबॉल में बडगांव को हराकर गोरडी विजेता बनी वहीं क्रिकेट का उद्घाटन मैच चुंडा देलवाड़ा ने सालीया को हराकर विजेता बने
उद्घाटन कार्यक्रम समाज के जिलाध्यक्ष डॉक्टर कचरूलाल गायरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें उन्होंने खेलो के माध्यम से समाज को जोड़ने की बात कही ,वहीं शिक्षाविद् शंकरलाल गायरी ने खेल को खेल भावना से खेलते हुवे समाज की उन्नति की बात कही। क्रिकेट के अन्य मैच में सज्जनगढ़ A ने देलवाड़ा और लुहारिया बड़ा को हराते हुवे सेमीफाइनल में प्रवेश किया । जिसमें अमन गायरी ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुवे 15 बॉल में 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई ,वहीं दूसरे मैच में 10 बॉल पर 25 रन बनाकर खुशवंत ने टीम को जीत दिलाई। आज के मैंन ऑफ द मैच अमन गायरी कुशलगढ़ रहे।


यह भी पढ़ें :  Karauli : 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में लोक हितकारी(क्रिएटिव) के छात्र शुभम शर्मा ने फहराया परचम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now