सीएलएस केयर अस्पताल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ उपचार


500 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दी गई दवा

प्रयागराज।राजदेव द्विवेदी। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ रानीगंज स्थित सीएलएस केयर एंड क्योर अस्पताल की नवमी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अस्पताल के संचालक द्वारा रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के भारी संख्या में लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।सीएलएस केयर एंड क्योर अस्पताल की स्थापना आज से 9 वर्ष पहले की गई थी। अस्पताल के संचालक डॉक्टर प्रमोद सिंह प्रतिवर्ष अस्पताल के वर्षगांठ के दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शुगर जांच, बीपी, कमर का टेड़ापन ,माहिया एवं तमाम अन्य बीमारियों की निशुल्क जांच की गई। इसके अलावा महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध की गई थी। जैसे सफेद पानी आना, गुप्त रोगों का इलाज ,सामान्य प्रसव, सिजेरियन आदि की भी सुविधा उपलब्ध की गई थी। इस संबंध में अस्पताल के संचालक डॉक्टर प्रमोद सिंह ने बताया कि हमारे यहां प्रतिवर्ष अस्पताल के स्थापना के दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष स्वास्थ्य शिविर में 500 से ज्यादा लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि हमारा यह कार्यक्रम अस्पताल की वर्षगांठ के दिन हर वर्ष होगा। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर विमल सिंह, डॉक्टर नीतिका सिंह, डॉक्टर पिंकी सिंह, डॉक्टर गुरदीप प्रताप सिंह, डॉक्टर अनिल सिंह तथा डॉक्टर एके शुक्ला ने अपनी सेवाएं दी। शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now