भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई विवेकानंद जयन्ती


भाजपा शहर मंडल कार्यालय पर आयोजित जयन्ती कार्यक्रम

नदबई। राष्ट्रीय युवा दिवस के चलते नदबई-नगर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयन्ती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए जीवनी पर चर्चा की। वहीं, एकजुट होकर राष्ट्रसेवा व राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व पार्षद हरीश्ंाकर उपाध्याय, महामंत्री धर्मेन्द्र भातरा, मंत्री प्रकाश मोरदानी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिनसिनवार, कोषाध्यक्ष हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  सीएमण्चओ को अरनिया घोड़ा उपस्वस्थ्य केंद्र में मिली अनियमितता, कारण बताओ नोटिस जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now