बालेर। स्थानीय निवासी योगेश कुमार गुप्ता को न्याय एवं अधिकार समिति का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुमित भट्ट जी के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश ठाकरे जी ने गुप्ता जी की सक्रियता और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है।
ईमानदारी और मानव सेवा का संकल्प मनोनयन पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने योगेश गुप्ता जी को संगठन के कार्यों को पूरी ईमानदारी से करने, संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और सदैव मानव सेवार्थ तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
पूर्व कार्यों के आधार पर मिली जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद योगेश गुप्ता ने बताया कि पूर्व में प्रदेश महासचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने समानता का अधिकार दिलाने और अपराध नियंत्रण की दिशा में कई सराहनीय कार्य किए। संगठन ने उनके इन्हीं प्रयासों पर विश्वास जताते हुए अब पूरे प्रदेश की कमान सौंपी है।
भ्रष्टाचार और अन्याय का उन्मूलन होगी प्राथमिकता
गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा, “समिति का मुख्य सिद्धांत प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। राजस्थान में सामाजिक कुरीतियों जैसे भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और अन्याय के खिलाफ अभियान चलाकर उनका उन्मूलन करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।” उन्होंने आगे कहा कि वे सामाजिक न्याय के प्रति जन-जागरूकता फैलाएंगे और पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।