राधा कृष्ण मंदिर, जयपुर रोड भागवत कथा का शुभारंभ


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई कलश यात्रा भोमिया जी के मंदिर से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर पहुंची यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाई कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास पूज्य आचार्य विष्णु चैतन्य शर्मा जी वृंदावन वालों ने गणेश पूजन कर कथा का शुभारंभ किया और श्रीमद् भागवत महात्म में का विस्तार से वर्णन करते हुए भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


यह भी पढ़ें :  दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की स्नेह सरिता श्रृंखलाबद्ध बैठक आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now