विद्यालयी संस्कार व सीख ही जीवन की आधारशिला- ठाकुर
बड़ोदिया, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोदिया में कक्षा बारहवीं की छात्राओं का दीक्षांत समारोह प्रधानाचार्य राजेश प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता, पवन जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं गौतमलाल निनामा व मंजुला जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। आरम्भ में अतिथियों ने माँ शारदे की तस्वीर पर तिलक, माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वरिष्ठ अध्यापक ज्योत्स्ना ने कार्यक्रम के ओचित्य एवं प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए।संस्था प्रधान राजेश प्रसाद ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय से प्राप्त सीख व संस्कार को आजीवन ध्यान रखे तो भावी जीवन आनन्द व खुशहाली के साथ रहेगा। विदाई ले रही छात्राओं को बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि पवन जोशी ने बालिका शिक्षा के महत्व एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि में बालिकाओं के महत्व पर विचार व्यक्त किए। दीक्षांत समारोह में बीना वर्मा, टीना मीना, रीना यादव, गिरजा वर्मा एवं नीता पानेरी सहित स्थानीय विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन सन्दीप चौहान ने व आभार ज्योत्स्ना ने व्यक्त किया।