कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी वितरण वर्ष 2023–24


डीग, अमरदीप सैन। मास्टर आदित्येन्द्र जी राजकीय महाविद्यालय, डीग में सत्र 2023–24 के अंतर्गत राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं — कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के तहत स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिलीप सिंह ने की| मेधावी छात्राओं को स्कूटी की चाबी , पंजीयन प्रमाण पत्र ,हेलमेट एवं फर्स्ट एड किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर कालीबाई योजना के अंतर्गत 13 छात्राओं तथा देवनारायण योजना के अंतर्गत 01 छात्राओं को लाभान्वित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार की ये योजनाएँ बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं उच्च शिक्षा में उनकी निरंतर भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। स्कूटी मिलने से छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
उन्होंने अन्य छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एव गैर शैक्षणिक संकायगन, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती नेहा शर्मा एवं दिनेश मीना सहायक आचार्य डॉ अखिल भारद्वाज द्वारा किया गया।


यह भी पढ़ें :  रोपा से खाटू श्याम की बारहवी पैदल यात्रा रवाना हुई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now