अल्ट्राटेक सीमेंट ने छात्रों को बांटे स्कूल बैग


प्रयागराज। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट बारा वर्क्स कंपनी ने शुक्रवार को शंकरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय सपेरा बस्ती कपारी में जरूरतमंद परिवारों के 87 बच्चों को स्कूल बैग और पानी की बोतलें वितरित की। यह कार्यक्रम कंपनी के कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य शिक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह बढ़ाना था। सुधीर कुमार शर्मा यूनिट हेड के दिशा निर्देशन में उपेंद्र मिश्रा, एचआर -हेड के द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें पुष्पेंद्र द्विवेदी, नीरज ओझा, दिलीप ओझा, पूर्व ग्राम प्रधान रामबाबू सिंह, स्कूल की प्रधानाचार्य मीणा सिंह और शिक्षक कीर्ति श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


यह भी पढ़ें :  Prayagraj : चौकी प्रभारी जारी ने हटवाई हाइवे से टूटी रेलिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now