एडीएम ने किया गंगापुर सिटी में बने अवैध दस मंजिला व्योम टॉवर का निरीक्षण, जल्द होगा धराशाही


कोर्ट के आदेश पर हुई अवैध इमारत की नापतोल, रिपोर्ट तैयार : एडीएम

जनता में खुशी; एडवोकेट राजा भैया ने डाल रखी है, आम जनता की ओर से कोर्ट में याचिका

(विशेष संवाददाता) सवाई माधोपुर जिले के उप खण्ड गंगापुर सिटी शहर के आदर्श नगर में एसबीआई बैंक के पास बना लगभग 10 मंजिला अवैध व्योम टॉवर एडीएम एवं वर्तमान नगर परिषद के कार्यवाहक प्रशासक सुदर्शन तोमर के निरीक्षण के बाद थरथरा उठा और इस अवैध बिल्डिंग के भू स्वामी रंगलाल मीना और उनकी पत्नी सुमन देवी के होश उड़ गये, प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता एवं हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया ने जनहित में आमजनता गंगापुर सिटी की ओर से माननीय सिविल न्यायधीश के न्यायालय में इस अवैध निर्माण के खिलाफ एक दावा दायर किया हुआ है जिसमें सुनवाई विचाराधीन है नगर परिषद से भू तल सहित मात्र प्रथम एवं द्वितीय तल पर भू निर्माण की स्वीकृति के बावजूद इसे संबंधित नगर परिषद के अधिकारियों की मिली भगत से लगभग दस मंजिलों तक अवैध बेसमेंट सहित बना दिया गया है,कोर्ट के आदेश के बाद गंगापुर सिटी के एडीएम एवं नगर परिषद के वर्तमान प्रशासक सुदर्शन तोमर ने इस बहुमंजिला अवैध बनी इमारत का नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ निरिक्षण कर जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की, एडीएम के अचानक किये गये निरीक्षण से व्योम टॉवर थर्रा उठा जहां निरीक्षण में प्रत्येक मंजिल का निरीक्षण करके जायजा लिया गया और इसमें अवैध एवं अनैतिक निर्माण पाया गया वहीं निरीक्षण में देखा गया कि इस अवैध निर्माण का कार्य सुचारू रूप से जारी था साथ ही बिल्डिंग के बाहर निर्माण सामग्री एवं बांस बल्लियां डाली हुई थी जिससे यातायात व्यवस्था में भी अवरुद्ध पैदा हो रहा था जिसको भी एडीएम ने मौके पर हटाने के आदेश दिए अचानक हुई इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले भूमाफियाओं की बत्ती गुल होती हुई दिखाई दे रही है एडीएम के निरीक्षण की जब लाइव वीडियो रिपोर्ट एक पत्रकार के द्वारा अपने चैनल पर चलाई गई तो इस अवैध निर्माण के मालिक रंगलाल मीना द्वारा पत्रकार को जान से मारने एवं हाथ पैर तोड़ने सहित झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे डाली जिस पर पीड़ित पत्रकार उत्तम कुमार मीना द्वारा एडीएम गंगापुर सिटी सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतें देकर कार्यवाही की मांग की है पत्रकार के साथ हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकार भी लामबंद हो गए है क्योंकि इस अवैध निर्माण के मालिक रंगलाल मीणा द्वारा पूर्व में भी वन्दे राजस्थान के पत्रकार शैलेन्द्र शर्मा एवं आमजनता की ओर से कोर्ट में केस लड़ रहे अधिवक्ता राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भैया को भी कोर्ट से केस वापिस लेने और उसकी अवैध बिल्डिंग (व्योम टॉवर) के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करने अन्यथा जान से मारने व झूठे केस में फंसाने आदि की धमकियां दी जा चुकी है जिस पर कार्यवाहियां अभी विचाराधीन है एडवोकेट राजेन्द्र सिंह तोमर (राजा भैया) ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ है वह अपनी जान हथेली पर लेकर फील्ड में खबरों का संकलन करते है और उन्हें जनता तक पहुंचाते हैं लेकिन गंगापुर सिटी में जिस तरह भूमाफियाओं द्वारा पत्रकारों को धमकियां दी जा रही है उस पर पुलिस प्रशासन को तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करनी चाहिए और जो कि कानून सम्मत भी है साथ ही उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन कभी पराजित नही हो सकता कानून के सामने अवैध निर्माण कर्ताओं के गलत मंसूबे कभी पूरे नही हो सकते है पत्रकारों को धमकाने से यह व्योम टॉवर या शहर में बनी बाकी की अवैध बहुमंजिला इमारतें बच नहीं सकती है सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जल्द ही अवैध निर्मित व्योम टॉवर प्रशासन द्वारा धराशाही किया जाने वाला है और नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों पर भी गाज गिरनी निश्चित है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now