गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। ग्राम संसद राजस्थान – सरपंच संवाद कार्यक्रम होटल मैरिएट जयपुर में संपन्न हुआ।ग्रामीण विकास एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित ग्राम संसद राजस्थान, सरपंच संवाद कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सहभागिता की।इस महत्वपूर्ण मंच पर ग्रामीण विकास से जुड़े विविध आयामों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े , विशिष्ठ अतिथि ग्राम संसद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल द्विवेदी, ग्राम संसद संस्थापक ब्रजेश शर्मा रहे। कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ सरपंच लाला अमरगढ़,सरपंच अक्षिता शर्मा,सरपंच अख्याराम गुर्जर,सरपंच महेश जादौन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सभापति शिवरतन अग्रवाल को प्रतिष्ठित कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सभापति ने बताया कि यह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण रहा। यह सम्मान मेरे क्षेत्र की समस्त जागरूक जनता, सहयोगी साथियों एवं विकास के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आप सभी के निरंतर सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।