अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूंजेगा महिला सशक्तिकरण का स्वर


डायलब हनुमान मंदिर पर लगेगा महिलाओं का विशाल मेला

बांसवाड़ा।अरुण जोशी। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डायलॉग हनुमान मंदिर परिसर में महिलाओं का विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में लगभग 5000 से अधिक महिलाओं के भाग लेने की संभावना है। महिला दिवस मेला कमेटी की सहयोजिका सोनू अग्रवाल ने बताया कि मेले में 80 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद, हस्तशिल्प, खान-पान और विभिन्न सामाजिक जागरूकता से जुड़ी प्रदर्शनी शामिल होंगी। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन रेखा जी कंसारा के सानिध्य में किया जाएगा, जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियां, लोकनृत्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनकी जिम्मेदारी प्रवीणा सोनी, निशा सतवानी, दीप्ति श्रीवास्तव, अनीता गुप्ता, पुष्पा सैनी, निहारिका भावसार, प्रीति शर्मा, नूपुर शाह, नैना जैन, साधना देवड़ा एवं प्रेरणा उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न होगी। इस अवसर पर बांसवाड़ा नगर एवं आसपास के क्षेत्र में संघर्षपूर्ण जीवन जीकर समाज और जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। चयनित महिलाओं को “बागड़ के सितारे” सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इस सम्मान समारोह की प्रभारी प्रीति शर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली मातृशक्ति को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।यह आयोजन महिला शक्ति आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर पूरे बांसवाड़ा में महिला सशक्तिकरण की गूंज फैलाएगा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now