नदबई शिक्षा नगरी में एक बार फिर टैगोर स्कूल में पढे मोहित ने UPSC परीक्षा में AIR 281 लाकर लहराया परचम


आदर्श टैगोर शिक्षा समिति के एमडी ने मोहित अग्रवाल का किया भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

मोहित अग्रवाल ने इस सफलता का श्रेय टैगोर स्कूल के एमडी को दिया

नदबई। यूपीएससी परीक्षा परिणाम में 281वीं रैंक प्राप्त कर नदबई क्षेत्र का नाम रोशन करने पर मोहित अग्रवाल का कुम्हेर रोड स्थित आदर्श टैगोर विद्यालय में ढोल नगाड़े व पुष्पवर्षा के बीच अभिनंदन किया गया। बाद में प्रबंधक सतीशचंद शर्मा, श्रीनाथ मन्दिर जतीपुरा गोवर्धन महंत चंदू मुखिया ने मोहित अग्रवाल का माला-साफा व स्मृति चिंहृ भेंट करते हुए अभिनंदन किया। समारोह दौरान मोहित अग्रवाल ने त्याग व तपस्या ही सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को पहले लक्ष्य निर्धारित करने व बाद में एकाग्रचित होकर लक्ष्य हासिल करने को कहा। बाद में मोहित अग्रवाल ने आदर्श टैगोर शिक्षा समिति से प्रारंभिक शिक्षा गृहण करते हुए प्रबंधक सतीशचंद शर्मा के मार्गदर्शन में सफलता हासिल करने के बारे में बताया। समारोह दौरान मोहित अग्रवाल के माता-पिता का भी अभिनंदन किया गया। समारोह में आरएएस पुष्पेन्द्र चौधरी, रमेशचंद गुप्ता, गणेश पहलवान, प्रेमदास महाराज, अशोक उपाध्याय, आरडी शर्मा नाम वाले, संजय रौतवार, केशवदेव शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पीडी शर्मा, महेशचंद पार्षद, योगेश त्यागी, भूपेन्द्र कटारा, हेमंत स्वामी, रामेश्वर दयाल शर्मा आदि मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now