नया बाजार की बरसों से जाम नाली को खोला


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। नया बाजार के व्यापारियों द्वारा नालियों की तल झाड़ सफाई कराई जा रही है। बाजार में एक तरफ बरसों से जाम हो चुकी नाली को खोला गया। गौरतलब है कि नया बाजार में नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर आम रास्ते पर ही बहता रहता था। वर्षा काल में भी पानी की निकासी ठीक प्रकार से नहीं होने से घंटे तक वर्षा का जल भराव बना रहता। बरसों से जाम हो चुकी नालियों को नगर परिषद प्रशासन में कभी खोला ही नहीं एवं नालियों की सफाई पर भी ठीक प्रकार से ध्यान नहीं दिया। लेकिन तल झाड़ सफाई होने के बाद आम रास्ते पर बाजार में नालियों का गंदा पानी बहाने से निजात मिली है।

सामाजिक कार्यकर्ता व्यापारी नेता पर प्रकाश मंगल का कहना है कि शहर के मुख्य मार्ग में अन्य स्थानों पर भी नालियां वर्षों से जाम है। जिन्हें आज तक खोला नहीं गया। ऐसे ही स्थिति बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल पर नाली बनी हुई है। यह नाली स्टेशन रोड गिर्राज वकील के यहां से शुरू होकर सूरसागर तक जाती है। जो की कचरा और सुखी मिट्टी से भरकर अवरुद्ध है। जिसके चलते बहुत बार सामने की नालियों का ओवरफ्लो पानी गर्ल्स स्कूल की बाउंड्री वॉल के किनारे जमा रहता है। उक्त नाली की सफाई के लिए पूर्व में भी नगर परिषद प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई खास तौर से बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं होने एवं आम रास्ते पर पानी जमा रहने पर स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उक्त नाली को खुलवाया जाना उचित होगा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now