गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। सर्वण समाज समिति के बैनर तले केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून यूजीसी एक्ट के विरोध में दिल्ली रामलीला मैदान में 8 मार्च की रैली में भाग लेने गंगापुर सिटी क्षेत्र के सैकड़ो सर्वणों ने शनिवार रात्रि बस निजी वाहन व ट्रेन द्वारा सभा स्थल दिल्ली रामलीला मैदान के लिए कुच किया। समिति के हेमेंद्र बोहरा ने बताया कि सर्वण समाज के सैकड़ो बंधु शनिवार रात्रि 11: 00 बजे कचहरी रोड सर्किल पर एकत्रित हुए एवं यूजीसी रोल बेक के नारे लगाते हुए बस एवं निजी वाहनों से दिल्ली में होने वाली सभा के लिए रवाना हुए। समाज के बहुत से बंधुवर ट्रेन से दिल्ली यूजीसी एक्ट विरोध प्रदर्शन रैली में भाग लेने रवाना हुए दिल्ली पहुंचकर जंतर मंतर रैली में भाग लिया। रामलीला मैदान पहुंचकर प्रदर्शन किया।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।