पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर हनुमान चालीसा पाठ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सुख-समृद्धि की कामना


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के अवसर पर उघाड़मल बालाजी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान से वसुंधरा राजे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देश-प्रदेश की निरंतर सेवा करने की शक्ति की कामना की।
इस अवसर पर निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री रहते हुए राजस्थान के विकास को नई दिशा दी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। उनके नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए।
मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने कहा कि वसुंधरा राजे भाजपा की वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, जिनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता सदैव ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उनके जन्मदिवस पर किया गया यह हनुमान चालीसा पाठ उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना के लिए है।
पार्षद बबलू चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे का नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए और जनता के हित में कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू कीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान की आरती कर प्रसाद वितरण किया और वसुंधरा राजे के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पार्षद वेदप्रकाश शर्मा, अतुल मुद्गल,सुरेश कटारिया,विकास सैनी ,भरतलाल सैनी,राजू लाल,धर्मसिंह माली ,सोनू ,सीताराम गुर्जर , जीतू गुर्जर ,अजीत गुर्जर, शेरसिँह गुर्जर,फतहसिंह गुर्जर,पवन योगी,समय सिंह गुर्जर,पंकज, अवय गुर्जर ,लखन गुर्जर,मनराज गुर्जर,पवन गुर्जर,राहुल गुर्जर,मेघराज गुर्जर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now