अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, आपसी खींच तान में ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर ले भागे


सवाई माधोपुर। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार सुबह खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। इस दौरान बजरी माफियाओं ने ट्रॉली को छुड़वाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6 बजे खनन विभाग की टीम ने रामद्वारा के पास अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली थाने ले जा रही थी। इसी दौरान पुराने शहर के भैरू दरवाजे के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई बोलेरो कार ने खनन विभाग की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। और ट्रैक्टर चालक बजरी वही फैलाकर ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया।
बताया जा रहा है कि बोलेरो में 4 से 5 लोग सवार थे, जिन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने की कोशिश की ओर कामयाब हो गए ओर ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग छूटे । अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि टीम में मौजूद एक बॉर्डर होमगार्ड ने साहस दिखाते हुए उनका सामना किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार खनन विभाग की ओर से बजरी माफियाओं के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई हे। वहीं घटना को लेकर खनिज विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now