महिला दिवस के उपलक्ष में एल एचबी ए एनएम ने मनाया महिला दिवस


डीग।अमरदीप सैन। आज विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में डीग जल महल में एलएचबी एएनएम संघ की जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के नेतृत्व में विश्व महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई इस अवसर पर ममता भारद्वाज ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता, और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रमों में फूलों और रंगों की होली भी खेली गई और अल्पाहार किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया कार्यक्रम में नर्वदा शर्मा, सुमन लता, कुसुम सविता, चंद्रमुखी, सपना, संजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


यह भी पढ़ें :  मेवात अंचल में शिक्षा का 'नव-निर्माण': गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सैमला कलां में दी विकास की सौगात, बुनियादी ढांचे का हुआ कायाकल्प
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now