सवाई माधोपुर| जिले के खण्डार शहर स्थित छापर कॉलोनी का एक अजीबो गरीब मामला सामना आया है जिसमे सरकारी हैण्डपम्प में आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्बारा मोटर डाली हुई है ताकि लोगों को पानी उपलब्ध हो सके। परन्तु मजे की बात ये है कि इस ट्यूबवैल पर एक ही समाज के दबंगो ने कब्जा कर रखा है और सीधे ट्यूबवैल से नलकी लगाकर अपने घरो में कनेक्शन कर रखा है ऐसी पांच छ नलकी कनेक्शन की लगी हुई है वहाँ के ही स्थानीय निवासी अर्जुन लाल बैरवा मेम्बर ने बताया कि ये लोग अन्य वाशिन्दो को अपनी दबंगयी के चलते पानी नहीं भरने देते और मजबूर हो कर उन्हें टंकी से पानी भरना पड़ता है जिसकी समय पर सफाई भी नहीं होती इस बारे में हम कयी बार प्रशासन को अवगत करवा चुके साथ ही विधायक गोठवाल को भी जानकारी दे चुके हैं लेकिन दबंगो के रसूख के चलते उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई पुन प्रशासन से हम अनुरोध करते हैं कि ट्यूबवैल को दबंगो के कब्जे से मुक्त करवाया जाकर जनता को सुलभ पेयजल उपलब्ध करवाया जावे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।