शंकरगढ़ के न्यू सेंट्रल एकेडमी में नारी शक्ति का हुआ सम्मान


प्रयागराज।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू सेंट्रल एकेडमी, कपसो अतरी शंकरगढ़ में नारी शक्ति के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और नारी शक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकरगढ़ गुलाब कली ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत शंकरगढ़ की अध्यक्षा पार्वती कोटार्य रहीं। उन्होंने महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि डॉ. बबिता सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शीतल सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं सोनम सिंह, दीपिका केसरवानी, महिमा मिश्रा, अनुराधा, गायत्री सिंह, नीतू सिंह, निर्मला जिंदल, सोनल प्रधान, तबस्सुम, सपना केसरवानी, सहित अन्य शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now