घोटियाआम्बा मेले में व्यवस्था को लेकर कलेक्टर व एसपी को दिया ज्ञापन


बड़ोदिया|आगामी 17 मार्च से जिले के सबसे बड़े एवं राज्य स्तरीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घोटियाआम्बा विकास समिति अध्यक्ष धनसिंह रावत ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। उल्लेखनीय है कि 17 से 21 मार्च तक घोटियाआम्बा मेले का 5 दिवसीय आयोजन होगा, जिसमे लाखों की संख्या में मेलार्थी भाग लेंगे। उन्होंने मेले में संपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चा की। उन्होंने ज्ञापन में बताया की इस मेले में बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिले सहित गुजरात एवं मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में मेलार्थी भाग लेते है। मेलार्थियों एवं दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासन द्वारा समस्त व्यस्थाएँ उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।ज्ञापन देने में रावत सहित धाम के महंत रामगिरी महाराज, समाजसेवी मणिलाल रावत, कमेटी के कैलाश पाटीदार, विजयपाल रावत, हकरसिंह, देवीलाल रावत, सागरमल, गलिया भाई आदि उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  पथैना में 28 अप्रेल से धीरज बाबा मेला का शुभारम्भ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now