सवाई माधोपुर| बोली व मित्रपुरा तहसील क्षेत्र के स्कूल शिक्षा परिवार के सदस्यों की बैठक एक बोली में एक विद्यालय में महावीर सिंह नाथावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमे मा सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप व अगरबती प्रज्वलित कर किया गया।बैठक में बोली उपखंड पर स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा एक जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित करने पर विचार किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को व मुख्य वक्ता स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार शर्मा को बुलाने की बात हुई।जिला स्तरीय अधिवेश 3अप्रैल 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।जिसमें स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े स्कूलों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान करने की मांग रखी जाएगी।निजी स्कूलों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्या जैसे आरटीई का दो साल से लंबित भुगतान ,कक्षा 5वी बोर्ड का परीक्षा शुल्क लेना आदि विभिन्न समस्याओं का समाधान करवाने पर विशेष जोर रहेगा।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।