जिला विधिक चेतना समिति के सदस्यों ने त्रिनेत्र बालगृह, यश दिव्यांग सेवा संस्थान, राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह तथा चेतना दिव्यांग विद्यालय का किया निरीक्षण 


11 मार्च 2026, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक चेतना समिति सवाई माधोपुर के सदस्य कृष्णपाल सिंह एवं नंदकिशोर बैरवा द्वारा विधि से संघर्षरत बंदियों एवं बालकों के कल्याण के लिए रालसा द्वारा संचालित योजना रालसा (विधि से संघर्षरत बंदियों एवं बालकों को विधिक सेवाएं एवं सहायता) योजना 2015 की अनुपालना में त्रिनेत्र बालगृह, यश दिव्यांग सेवा संस्थान, राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह तथा चेतना दिव्यांग विद्यालय सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर संस्थान में आवासित बालको की संख्या, संस्थान के परिसर, रसोईघर एवं भण्डारगृह की साफ-सफाई, आवासित बालकों को प्रदान की जाने वाली भोजन, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाओं, प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता, नये बच्चों के प्रवेश एवं संस्था के मुख्यद्वार पर आने-जाने वालों के नाम, पता आदि दर्ज करने के लिए रजिस्टर के संधारण, मौसमानुकूल इंतजामों आदि के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही बच्चों को प्राप्त शिक्षा, उनके कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों, विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के अपराध सुधार एवं उनको शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों आदि के संबंध में पूछताछ की गई।
निरीक्षण के दौरान यश दिव्यांग सेवा संस्थान तथा चेतना दिव्यांग विद्यालय में साफ-सफाई एवं आवासित बालकों को प्राप्त मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गई, जबकि त्रिनेत्र बालगृह तथा राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह में साफ-सफाई का अभाव पाया गया । इस संबंध में जिला विधिक चेतना समिति के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से साफ-सफाई के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए।
साथ ही जिला विधिक चेतना समिति के सदस्यों द्वारा उपस्थित बालकों एवं संस्था स्टाफ को बालकों को प्राप्त कानूनी अधिकारों, बालकों को अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा का अधिकार, बालकों के कल्याण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, बालकों को प्राप्त निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता आदि के संबंध में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
निरीक्षण के दौरान त्रिनेत्र बालगृह में 23, यश दिव्यांग सेवा संस्थान में 46, राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर में 10 एवं चेतना दिव्यांग विद्यालय में 39 बालक उपस्थित पाएं गए।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now