प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिती में बुधवार को एनआईसी सभागार में जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमे सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जनपद के विभिन्न विकासखंडों में लघु सिंचाई विभाग द्वारा आगामी वर्षों में विभिन्न योजनाओं में प्रस्तावित कराए जाने वाले कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान समिति द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों के कुल 67 चेकडैम, 65 एनीकट संरचनाएं, 172 तालाबों एवं 153 रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के निर्माण हेतु अनुमोदन से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत प्रस्तावों का पुनः अपने स्तर से सत्यापन कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधा में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनपद में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के द्वारा जल शक्ति अभियान कैच द रेन पोर्टल पर जल संचयन जन भागीदारी (JSJB 2.0) में विभिन्न विभागों द्वारा अधिक से अधिक डाटा फीडिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।