आदिनाथ भगवान के जन्म दिवस पर हुआ मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक धाम यात्रा कार्यक्रम के तहत आज प्रथम दिन
आदिनाथ भगवान के जन्म दिवस पर हुआ मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के तत्वाधान में भगवान आदिनाथ जयंती के अवसर पर धर्म यात्रा कार्यक्रम के तहत आज दयाल नगर स्थित जिनेंद्र माध्यमिक विद्यालय में शानदार भव्य अति भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यालय में सैकड़ो बच्चों ने इस अवसर पर आयोजित भजन, नृत्य, विचित्र वेशभूषा, चित्रकला निबंध एवं अन्य मनोरंजन प्रतियोगिता में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आदरणीय सुमेर सोनी ग्रुप सचिव महेश जैन वरिष्ठ सम्मानित सदस्य रमेश चंद्र जैन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी , शिक्षाविद जगदीश जैन प्रवीण जैन कठूमर कोषाध्यक्ष सुभाष सोगानी मंगल जैन ज्ञानेंद्र जैन सहित दर्जनों सदस्यों कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया एवं भगवान आदिनाथ जयंती के अवसर पर अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजक ज्ञानेंद्र जैन एवं सचिव महेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों से भगवान आदिनाथ स्वामी के जीवन चरित्र जैन दर्शन से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया बच्चों ने विचित्र वेशभूषा धारण कर जैन दर्शन को सबके समक्ष रखा।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने जैन भजनों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोहन लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा भगवान आदिनाथ एवं मां शारदे की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया । बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माला पहनकर तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्रजैन ने बताया कि आज हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्रों और छात्रों को जल्दी ही एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा जिनेंद्र माध्यमिक विद्यालय संस्था के निदेशक श्री मोहनलाल जैन एवं ज्ञानेंद्र जैन का माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now