बांसवाड़ा।अरुण जोशी। हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में नगर की मातृशक्ति द्वारा हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों व भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम के दौरान शिव हनुमान मंदिर मंडल की शशि गुप्ता एवं मीनाक्षी अग्रवाल ने मंदिर की मार्गदर्शक संरक्षक अध्यक्ष सरोज चौधरी तथा समाजसेवी एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली कृष्णा सेवा संस्थान की अध्यक्ष सोनू अग्रवाल को सम्मानित कर श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों से जुड़ी बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही और सभी ने मिलकर फाग उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।