समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से किया अपील 15 मार्च को पहुंचे परेड ग्राउंड
प्रयागराज। विधानसभा करछना के सोमेश्वर मंडल में शुक्रवार को भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्तावित कार्यकर्ता मिलन समारोह को लेकर बैठक की। बैठक में परेड ग्राउंड प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई।
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत-अभिनंदन भी किया गया। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर यमुनापार के सभी 20 मंडलों पर वक्ताओं ने मंडलों में त्रिदेव कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल कराने की रणनीति पर चर्चा करते हुए योजना बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडेय ने की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यमुनापार से हजारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री के साथ होली मनाएंगे।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।