प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 5 लाख 80 हजार कृषकों को 116 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हुए हस्तांतरित


प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुक्रवार को असम राज्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से कृषकों के खाते में हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री के उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया। संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां पर उनके द्वारा कृषकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जनपद के साथ प्रयागराज के प्रत्येक ब्लॉक और गांव स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद प्रयागराज में लगभग 5 लाख 80 हजार कृषकों को लगभग 116 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित हुए।


यह भी पढ़ें :  नहरों में पानी नहीं सूख रही धान की नर्सरी किसानों में बढ़ रहा आक्रोश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now