सवाई माधोपुर। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शुक्रवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। हाल ही में पेश किए गए बजट में पत्रकारों के हित में की गई घोषणाओं, विशेष रूप से पत्रकार सम्मान निधि में बढ़ोतरी को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा गया हैं। पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई एफ डब्ल्यू जे) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ और अन्य पत्रकार संगठनों ने सामूहिक रूप से एक साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्वागत अभिनन्दन हेतु सबसे पहले आई एफ डब्ल्यू जे के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ का नाम पुकारा गया। राठौड़ ने मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बुके भेंट कर उनके द्वारा की गई पत्रकार हित की घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया । प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संगठन की ओर से पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 16 सूत्रीय मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव विक्रमसिंह करणोत ने कहा कि प्रदेश के पत्रकार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, लेकिन कई बार खबरों से आहत होकर माफिया और असामाजिक तत्व पत्रकारों पर हमले कर देते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत ने भी पत्रकार हितों को लेकर मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए पत्रकारों के आवास और अधिस्वीकरण की प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग रखी गई।
इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष शंकर नागर, विष्णु शर्मा, कार्यसमिति सदस्य सांवलदान रत्नू, जयपुर ,सिरोही ,बारां,चूरू, भरतपुर ,अजमेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़,दौसा, सवाईमाधोपुर
अलवर , बीकानेर, करौली, नागौर,पाली, टोंक, बूंदी सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष व
प्रदेशभर से करीब 500 पत्रकार साथी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री का आभार जताया। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेकर पत्रकारिता को और अधिक सुरक्षित व सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाएगी।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।