गंगापुर सिटी| हिंडौन मार्ग रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हैं वही ओवर ब्रिज के पास हिंडौन करौली मार्ग बाईपास तिराया बरसों से क्षतिग्रस्त होकर गढ़ों में तब्दील होने के चलते आमजन को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने एवं नुकीले पत्थर निकालने से वाहनों का दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है समाजसेवी वेद प्रकाश मंगल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खस्ता हाल ओवर ब्रिज एवं बाईपास तिराया को दुरुस्त करने की मांग की है मंगल ने पत्र में लिखा है कि पूर्व में वर्षा काल के दौरान हिंडौन करौली बाईपास क्षतिग्रस्त होकर गढ़ों में तब्दील हो गया मुख्य मार्ग पर ही जल भराव की समस्या से निजात दिलाने एवं मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने की सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारियों से शिकायत दर्ज करवा कर मांग की गई थी जिस पर विभाग द्वारा मोरम मिट्टी में बड़े-बड़े पत्थर डालकर इति श्री कर ली एवं सीसी या डामरीकरण नहीं किया ऐसी स्थिति में मुख्य मार्ग पर ही जगह-जगह गड्ढे बने हुए है वहीं नुकीले पत्थरों से वाहन हिचकोले खाने के साथ क्षतिग्रस्त भी हो रहे हैं जिसके चलते दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है पत्र में लिखा है कि उक्त मार्ग स्टेट हाईवे मेगा हाईवे मार्ग होने के बाद भी संबंधित विभाग इस मुख्य मार्ग के दुरुस्तीकरण करने को लेकर लापरवाह बना हुआ है जबकि इस मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन व भारी संसाधनों का आवागमन रहता है पत्र में मुख्यमंत्री से मुख्य मार्ग को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है|
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।