बोंली| स्कूल शिक्षा परिवार बोंली द्वारा किया जाने वाले जिला अधिवेशन 3 अप्रैल 2026 को मुख्य अतिथि के लिए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को मुख्य अतिथि के लिए निमंत्रण दिया ।डॉक्टर साहब ने सहर्ष स्वीकार किया और कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की साथ ही एसएसपी के सुप्रीमो डॉक्टर अनिल शर्मा ने भी कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की है स्कूल शिक्षा परिवार बोंली के द्वारा बोली में ही स्कूल शिक्षा परिवार के तत्वाधान में 3 अप्रैल 2026 को निजी स्कूलों का एक भव्य अधिवेशन किया जाएगा। अधिवेशन में निजी स्कूलों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा। आरटीई के तहत निशुल्क छात्रों के दो सालों से बकाया राशि दिलवाने, आरटीई में पी 3 ,पी 4 ,पी 5, का बकाया भुगतान दिलवाने ,5वी बोर्ड की परीक्षा का वार्षिक शुल्क लेना बंद करने व पिछले वर्षों की 5वीं बोर्ड की अंक तालिका दिलवाने , आरटीई पोर्टल के रख रखाव के लिए प्रति विद्यालय के rte के भुगतान में 1000 रुपए प्रति वर्ष काटे जाते है उसको बंद करवाने, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता होने के बाद भी प्रति वर्ष 2000 रुपए लेकर साइट को खेलते है जो अनुचित है उसको बंद करने ,बोर्ड परीक्षा में फर्नीचर के लिए आदेश देकर संचालकों को परेशान नहीं करने,पेपर वितरण में निजी विद्यालयों के वाहनों का उपयोग नहीं करवाने , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के काम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में करवाने, छात्रों द्वारा शुल्क जमा नहीं करवाने पर टी सी जारी करने की शिकायत करने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा टी सी के लिए स्कूल संचालकों पर बिना शुल्क जमा किए ही टी सी जारी करने का दबाव बनाने को बंद करने (इसके लिए एक स्पष्ट आदेश निकलवाने)
शीतकालीन व दीपावली के अवकाश में बोर्ड कक्षाओं की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करने पर अनावश्यक परेशान नहीं करने आदि विभिन्न समस्याओं का अधिवेशन में समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।