विप्र फाउंडेशन का 25 सदस्यीय दल पुष्कर रवाना


बांसवाड़ा| विप्र फाउंडेशन जिला बांसवाड़ा का 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पुष्कर अधिवेशन के लिए शनिवार को रवाना हुआ। यह दल 15 मार्च को पुष्कर में होनेवाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेगा। उक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन जिला प्रवक्ता अमित शुक्ला ने देते हुए बताया कि बांसवाड़ा को नया जोन 1 जी का मुख्यालय बनाने के बाद पहली बार हो रहे अधिवेशन को लेकर जिले के पदाधिकारियों में उत्साह बना हुआ है। विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी के नेतृत्व मे जिला महामंत्री शशिकुमार शर्मा, गोमतीशंकर पंड्या, विनोद पानेरी, के के पंड्या, वनेश्वर पंड्या, मदन मोहन भट्ट, अरुण जोशी,अमृत सनाढ्य, इश्वर्दास वैष्णव, अनिल पंड्या अलग अलग वाहनों से रवाना हुए। शुक्ला ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डा. कीर्ति आचार्य के नेतृत्व मे महिला दल भी अपनी सहभागिता निभायेगा। इसमें तिलोत्तमा पंड्या,अनिता नागर कामिनी नागर, सपना व्यास, सीमा शर्मा उपस्थित रहेगी।


यह भी पढ़ें :  जब्तशुदा पटाखों में आग लगने से जुरहरा थाने में लगी भीषण आग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now