बीएलओ सम्मान एवं होली मिलन समारोह संपन्न


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर के द्वारा बीएलओ का सम्मान एवं होली मिलन समारोह मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवल्लित एवं माला पहनाकर मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल सभापति गंगापुर सिटी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू गुर्जर प्रधान गंगापुर सिटी, हनुमान मुक्त अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, रामदयाल मीणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रामलाल वैष्णव, राजकुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य पीएमसी गंगापुर सिटी राजेंद्र श्रीवास्तव ने मिलकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि महोदय शिव रतन अग्रवाल सभापति,विशिष्ट तिथि श्रीमती मंजू गुर्जर प्रधान गंगापुर सिटी, हनुमान मुक्त अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक प्रारंभ शिक्षा अधिकारी, राजकुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य एवं समस्त अतिथियों का सम्मान माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीणा ने बताया कि एकमात्र शिक्षक संगठन है जिसका चार मंजिला शिक्षक भवन लाल कोठी जयपुर में है। इस शिक्षक भवन में शिक्षक समस्याओं का निराकरण के लिए कार्य किया जाता है तथा कोई भी शिक्षक बंधु रात्री कालीन में रुक सकता है।
श्रीमती मंजू गुर्जर प्रधान पंचायत समिति गंगापुर सिटी ने सभी बीएलओ को धन्यवाद दिया तथा बीएलओ को सम्मानित करने पर शिक्षक संघ (सियाराम) को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्य शिक्षक संघों को करते रहना चाहिए जिससे शिक्षकों में कार्य करने के प्रति भावना जागृत होगी।
मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल सभापति नगर परिषद गंगापुर सिटी ने कहां की गंगापुर सिटी शिक्षा का हब है और इसके लिए सभी शिक्षकों को आवाहन किया कि अपने बच्चे विद्या- अध्ययन करने के लिए कोटा, सीकर जाते है जबकि अब आकाश इंस्टीट्यूट गंगापुर सिटी द्वारा बच्चों को अच्छी एवं वैज्ञानिक नीति से ज्ञान मिलने लग जाएगा। बीएलओ को सम्मानित करने का कार्यक्रम सराहनीय है। सवाई माधोपुर जिले में इस प्रकार का कार्यक्रम पहला है और इस प्रकार के कार्यक्रम होने से शिक्षक बंधुओं में भाईचारा बनाए रहता है।
सोहन लाल गुप्ता प्रदेश मंत्री ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले कार्य जैसे वृक्षारोपण (हरित पखवाड़ा) मनाना, पुलवामा में शहीद वीरांगनाओं को एक-एक लाख रुपए देना, नामांकन वृद्धि, रक्तदान शिविर, सिंगल यूज प्लास्टिक, फल वितरण कार्यक्रम,गर्मियों के दिनों में पक्षियों को परिंदे लगाना, कोरोना कल में मास्क,भोजन की सहायता करना, पूनम जांगिड़ के पुत्र अर्जुन जांगिड़ को आर्थिक सहायता दिलवाना, संगठन द्वारा चयनित शिक्षकों के लिए शैक्षिक समसामयिक दक्षता उन्नयन प्रशिक्षण करवाना, सभी कार्य शिक्षक संघ (सियाराम) सामाजिक सरोकार के तहत करता है ।
इस अवसर पर 180 बीएलओ को माला पहनाकर,प्रशस्ति पत्र और आकाश इंस्टीट्यूट के द्वारा एक बैग से सम्मानित किया गया।
बी एल ओ को सम्मानित करने के बाद उपस्थित सभी शिक्षकों ने होली के गीतों में दिल खोल करके डांस किया तथा उन पर फूलों की बरसात की गई। फूलों की होली में सभी ने आनंद लिया तथा पानी की मितव्यता का विशेष जोर दिया।
मंच संचालन का कार्य गोपाल लाल गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने सभी आगंतुक ,मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेश जैन, रामबाबू शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा,नरेश सिसोदिया,श्रीजेश गुर्जर,हरिशंकर गुर्जर,पवन शर्मा, शिवम शर्मा,चंद्रप्रकाश गर्ग, रघुवीर जाटव और सैकड़ो शिक्षक उपस्थित हुए।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now