नाल दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर हुए शामिल


बामनवास, गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। फरिया गांव मे आयोजित नाल दंगल कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर शामिल हुए। इस मौके पर एक क्विंटल पा़च किलो की तक की नाल उठाकर पहलवानों ने पुरस्कार प्राप्त किये। पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर ने सम्बोधन मे कहां की ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए इससे समाज मे भाईचारा व एकजुटता बढ़ती है। कमेटी ने बुलाया,मान सम्मान दिया उसके लिए पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर ने कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सरपंच देवेन्द्र जी महावर, गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर,किसान संघ अध्यक्ष बद्रीलाल जी गुर्जर,पूर्व डायरेक्टर रामचरण जी गुर्जर ,सुरेश गुर्जर ,बच्चू सिंह गुर्जर सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य संचालक मदन सिंह गुर्जर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now