पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार


डीग।अमरदीप सैन। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कांबले शरण गोपीनाथ ने पदभार संभाल लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर क्राइम, चोरी, गोकशी और अवैध खनन जैसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम करेगी। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।

नए पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के बाद पुलिस महकमे में भी नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।


यह भी पढ़ें :  निजी विद्यालयों के हित में 11 सूत्री मांगों के साथ सरकार को चेतावनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now