बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर गणित पेपर में 14 अंक के प्रश्न सिलेबस से बाहर से पूछे, विद्यार्थी ने मांगे बोनस अंक


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हो रहे परीक्षाओ में 12 मार्च को हुए गणित विषय की परीक्षा में सिलेबस से बाहर पूछने पर स्टूडेंट्स की चिंता बढ़ गई है 70 अंकों के प्रश्न पत्र में से करीब 14 अंकों के सवाल सिलेबस से बाहर के बताए l छात्र छात्राओं ने कुलपति के नाम की पत्र बनाकर उसमें विद्यार्थियों ने सिग्नेचर करके जीमेल आईडी से कुलपति को पत्र भेजा और बोनस अंक देने की मांग की छात्र नेता सीताराम गुर्जर ने बताया कि प्रश्न पत्र में सेक्शन बी में 10 अंक और सेक्शन ए में 4 अंक के प्रश्न सिलेबस में शामिल नहीं हैं l इस सम्बन्ध में छात्र शक्ति के साथ राजकीय पीजी महाविद्यालय गंगापुर सिटी के छात्राओं ने साइन करके कुलपति के नाम ज्ञापन जीमेल के माध्यम से भेजो कर बोनस अंक की मांग की है l
छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी द्वारा जारी 2023 – 24 के सिलेबस में यूनिट थर्ड के टॉपिक शामिल थे लेकिन जब 2025 – 26 का नया सिलेबस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया तो यूनिट थर्ड को हटा दिया गया l छात्र अपनी तैयारी वर्तमान सिलेबस के आधार पर ही करते हैंl
इसमें परीक्षा यूनिट थर्ड के सवाल पूछे जाने से छात्रों में असमंजस की स्थिति बन गई और छात्र प्रश्नों को हल नहीं कर पाए l छात्रों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन सिलेबस के अनुरूप आगामी प्रश्न पत्र तैयार करें और बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे l इसी प्रकार शेरसिंह गुर्जर,गुंजन शर्मा,पायल अग्रवाल, तमन्ना जैन,मुस्कान, दिव्या सोनम आदि।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now