दुर्गेश शर्मा को मिला कुशालगढ़ गौरव सम्मान


कुशालगढ़ क्लब द्वारा किया गया सम्मानित

गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। कुशालगढ़ क्लब द्वारा कुशालगढ़ महोत्सव की 8वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहर की प्रमुख प्रतिभाओं को कुशालगढ़ गौरव सम्मान से नवाजा गया । सम्मान समारोह गोल्डन ड्रीम पैलेस में आयोजित किया गया । इसी बीच कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार गोयल क्लब वरिष्ठ सलाहकार द्वारा की गई एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ क्षितिज गुप्ता निदेशक सी पी हॉस्पिटल रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा, स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा , ब्राह्मण समाज महुकला के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा , कैलम इंस्टिट्यूट की निदेशक एस.बी.केलम आदि रहे । कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली शहर की प्रमुख प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । प्रतिभाओं में गंगापुर सिटी नर्सिंग कॉलोनी निवासी एवं माय भारत केन्द्र ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार ) के सदस्य दुर्गेश शर्मा भगवती का भी सम्मान किया गया ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now