रामपुरा आगूचा माइंस के जिंक कौशल केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं का चयन


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड रामपुरा आगूचा माइंस द्वारा अम्बुजा फाउण्डेशन के सहयोग से संचालित जिंक कौशल परियोजना के तहत जिंक कौशल केंद्र में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले के माध्यम से स्थानीय युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का सीधा अवसर मिला। मेले में बैंकिंग, हेल्थकेयर, आईटी, सिक्योरिटी और इलेक्ट्रिशियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 20 से अधिक नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में आए 315 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया। कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार के बाद 120 उम्मीदवारों का मौके पर ही चयन किया गया। इसके अलावा, 160 अन्य उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित युवाओं को औसतन 17,500 प्रति माह का सैलरी पैकेज ऑफर किया गया। यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं के लिए एक ऐसा मंच साबित हुआ जहाँ उन्होंने सीधे तौर पर कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात की और बाजार की जरूरतों को समझा। इससे उन्हें अपने कौशल को प्रदर्शित करने और अपने ही क्षेत्र के पास ही करियर बनाने का मौका मिला। यह पहल स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हिंदुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now