स्कूल की मान्यता किसी पते पर, चल रहा है किसी अन्य पते पर


शिक्षा अधिकारी खामोश : राजा भईया ने कराई शिकायत दर्ज

विशेष संवाददाता: सवाई माधोपुर की तहसील गंगापुर सिटी में जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गंगापुर सिटी की मिली भगत से मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल एक अवैध भवन में नियमाविरुद्ध तरीक़े से संचालित किया जा रहा है इस बात का खुलासा करते हुऐ हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया ने दो अलग अलग लिखित शिकायतें जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर को एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गंगापुर सिटी को की है राजा भईया ने आज पत्रकारों को शिकायतों की प्रतियां देते हुए बताया कि उपरोक्त स्कूल को चलाने के लिऐ राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा उदेई मोड़ गंगापुर सिटी पर स्कूल संचालन करने की मान्यता संचालन समिति को प्रदान की थी परन्तु उक्त स्कूल वर्षों से मिलीभगत कर अवैध रूप से नसिया कालोनी गंगापुर सिटी की एक अन्य अवैध बिल्डिंग में चलाया जा रहा है और छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर उनकी जान जोखिम में डाल रखी है और मजेदार बात यह है कि इसी अवैध भवन में एक ही बिल्डिंग में इस स्कूल के साथ साथ ही केलम कैरियर इंस्टीट्यूट ( कोचिंग सेंटर ) भी चलाया जा रहा है जबकि नियम व कानून अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता, नगर परिषद से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सूचना के अनुसार वर्तमान में जिस भवन में यह स्कूल और कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है उसे बनाने की निर्माण स्वीकृति भू तल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल तक ही स्वीकृत है परन्तु संचालकों ने अवैध रूप से इस भवन को पांच छह मंजिला बना दिया है और इसमें अवैध रूप से बिना स्वीकृति के बेसमेंट भी बना डाला है और इस भवन के पास कोई फायर की एनओसी एवं बिल्डिंग कंप्लीशन प्रमाण पत्र भी नहीं है साथ ही साथ इस भवन को निर्माण स्वीकृति आवासीय इस्तेमाल की मिली है बावजूद इसमें स्कूल एवं कोचिंग सेंटर चला कर इसका इस्तेमाल वर्षों से वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है इतना बड़ा गोल माल बिना संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से नहीं हो सकता है, अब देखना होगा कि राजा भईया की ये मुहिम कब तक और कितना रंग लाती है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now