हत्या के मामलें में फरार शॉर्प शूटर ने न्यायालय में किया सरेंडऱ, जेल भेजा
नदबई। नदबई के चर्चित विजयपाल हत्याकांड़ मामलें में करीब छह साल से फरार व न्यायालय से मफरुर घोषित हरियाणा बल्लभगढ़ निवासी शॉर्प शूटर हिमांशु सोलंकी ने नदबई एडीजे न्यायालय में सरेंडऱ किया। बाद में एडीजे न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। अपरलोक अभियोजक ऋषिपाल तिवारी ने हरियाणा बल्लभगढ़ निवासी हिमांशु सोलंकी पुत्र देवेन्द्र सोलंकी को सरेंडर होने के बाद जेल भेजने के बारे में बताया।
सूत्रों की मानें तो विजयपाल हत्याकांड़ मामलें में छह साल बाद भी हरियाणा निवासी शॉर्पशूटर हिमांशु का सुराग नही लगने पर न्यायालय ने मफरुर (फरार) घोषित किया। वहीं, 18 फरवरी को नदबई एडीजे न्यायालय ने नदबई क्षेत्र के गांव मांझी निवासी योगेन्द्र मास्टर पुत्र श्याम सिंह, रोहतान सिंह पुत्र किशन सिंह व कस्बा निवासी मोहित उर्फ मौनू पुत्र खैमचंद को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व अर्थदंड का फैसला सुनाया। हालंाकि, पांच दिन बाद सेवर जेल में बीमार होने के चलते 23 फरवरी को जिला चिकित्सालय में उपचार दौरान आरोपी मोनू उर्फ मोहित की मौत हो गई।
गौरतलब है कि, जनवरी 2020 में गांव मंाझी निवासी विजयपाल सिंह पुत्र निर्भय सिंह की मुख्य बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने जांच पडताल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि, सुराग नही लगने पर शॉर्प शूटर को फरार घोषित किया गया।